Full Width CSS

Google Stitch AI Practical Test: Prompt से Website UI बनाकर देखा

 

Google Stitch AI Practical Test में prompt से बनाया गया TechDisha Website UI
Google Stitch AI के practical test में prompt से TechDisha का Website UI बनाकर उसकी speed, Hindi support और working features को जांचा गया।

क्या केवल एक prompt लिखकर professional website तैयार की जा सकती है? इसी सवाल का जवाब जानने के लिए मैंने Google के AI design tool Stitch का खुद practical test किया। Test के दौरान Stitch को TechDisha के लिए Hindi technology website का homepage बनाने को कहा, फिर उसी design को सुधारने, पूरी तरह Hindi में बदलने और Google AI Studio की मदद से working website में convert करने की कोशिश की。

Result देखने में काफी शानदार था, लेकिन practical use के दौरान कई ऐसी कमियां भी सामने आईं जिन्हें screenshots देखकर ही समझा जा सकता है। खास तौर पर generation speed, Hindi language support और गलत जानकारी अपने-आप जोड़ने की समस्या ने मुझे निराश किया। इस article में मैं कोई promotional दावा नहीं, बल्कि अपना वास्तविक अनुभव साझा कर रहा हूं।

विषय-सूची

Google Stitch AI क्या है?

Google Stitch एक AI आधारित UI design tool है। इसमें user साधारण भाषा में अपनी जरूरत लिखता है और Stitch उसके आधार पर mobile app या website का interface तैयार करता है। इसका मुख्य काम coding से पहले design concept, screen layout, colour system और user interface बनाना है。

Google Stitch AI homepage with App and Web UI design options
Google Stitch के शुरुआती interface में prompt लिखकर mobile app या web UI design किया जा सकता है।

यह बात समझना जरूरी है कि Stitch में तैयार हुआ पहला result आम तौर पर एक UI design या prototype होता है। इसे पूरी तरह working website बनाने के लिए आगे Google AI Studio, Figma या किसी development workflow की जरूरत पड़ सकती है। हमारे test में भी यही हुआ।

मैंने Google Stitch का practical test कैसे किया?

Test के लिए मैंने किसी काल्पनिक brand के बजाय अपनी technology website TechDisha को चुना। इससे यह देखना आसान था कि AI existing brand name, colour theme, Hindi content और technology categories को कितना सही समझता है。

Stitch को दिया गया पहला prompt लगभग इस प्रकार था:

Create a modern and mobile-friendly homepage UI for an Indian Hindi technology website named TechDisha. Add a header with logo, navigation menu, featured technology news section, latest posts cards, AI tools category and a blue-orange premium colour theme.
TechDisha homepage बनाने के लिए Google Stitch में दिया गया prompt
TechDisha का mobile-friendly Hindi technology homepage बनाने के लिए Stitch में दिया गया पहला prompt।

इस prompt में website का नाम, language, sections और colour theme स्पष्ट रूप से बताई गई थी। इसलिए result को जांचने के लिए हमारे पास साफ criteria थे।

पहला test: TechDisha का mobile homepage

पहले प्रयास में गलती से App mode selected रह गया था। इस कारण Stitch ने desktop website के बजाय narrow mobile-app जैसा homepage बनाया। फिर भी AI ने prompt की कई जरूरी बातों को सही समझा। उसने TechDisha नाम, blue-orange colour combination, featured technology story, AI tools और latest posts जैसे sections शामिल किए। नीचे mobile navigation भी दिखाई गई।

Design साफ और modern था, लेकिन यह TechDisha की पूरी website कम और mobile news app अधिक लग रहा था। Hindi text भी पूरी तरह natural नहीं था। कुछ headings और labels ठीक थे, जबकि कुछ जगह language अधूरी या mixed दिखाई दी।

Google Stitch द्वारा बनाया गया TechDisha mobile homepage UI
App mode selected होने के कारण Stitch ने website के बजाय mobile application जैसा TechDisha homepage बनाया।

पहले result को तैयार होने में लगभग 3 मिनट लगे। एक single UI screen के लिए यह समय मुझे थोड़ा अधिक लगा।

पहले test का score

  • Design quality: 8/10
  • Prompt understanding: 7.5/10
  • Hindi support: 5.5/10
  • Generation speed: 5/10

दूसरा test: Desktop और mobile web version

इसके बाद मैंने Web mode चुनकर Stitch को उसी design का desktop और mobile version बनाने को कहा। Prompt में professional header, navigation links, featured news section, latest posts, footer और साफ Hindi text की मांग की गई।

TechDisha desktop और mobile website बनाने का Google Stitch prompt
दूसरे test में Web mode चुनकर Stitch को desktop और mobile दोनों layouts बनाने का निर्देश दिया गया।

इस बार Stitch ने TechDisha से संबंधित images और content को design में शामिल किया। Desktop homepage के साथ mobile screen भी बनाई गई। Header, featured article, post cards, newsletter section और dark-blue footer मौजूद थे। Blue और orange branding भी काफी हद तक सही रखी गई।

Visual result पहले की तुलना में बेहतर था, लेकिन desktop screen में content थोड़ा छोटा और खाली जगह अधिक दिखाई दी। सबसे बड़ी समस्या यह रही कि साफ Hindi मांगने के बावजूद navigation, post titles और newsletter जैसे कई हिस्से English में थे। इस generation में भी करीब 2 से 3 मिनट लगे।

तीसरा test: क्या Stitch पूरी website को Hindi में बदल पाया?

Language support जांचने के लिए मैंने Stitch को एक बहुत स्पष्ट instruction दिया: visible English text को natural Hindi में बदलो, TechDisha जैसे brand name और AI तथा Smartphone जैसे जरूरी technical words को न बदलो, layout को वैसा ही रखो।

Google Stitch में visible English text को Hindi में बदलने का prompt
Stitch को layout बदले बिना सभी visible English labels को natural Hindi में बदलने का स्पष्ट निर्देश दिया गया।

Stitch ने layout नहीं बिगाड़ा, जो अच्छी बात थी। लेकिन language correction सफल नहीं रहा। दोबारा 2 से 3 मिनट लेने के बाद भी कई headings, post titles और interface labels English में बचे रहे। कुछ जगह AI ने English हटाने के बजाय उसके साथ bracket में Hindi जोड़ दी।

उदाहरण के लिए Home, AI Tools, Smartphones, Technology Updates और Practical Tests जैसे labels English में ही दिखाई दिए और साथ में Hindi transliteration जोड़ दी गई। Newsletter और footer में तो English की मात्रा और भी ज्यादा थी।

इसलिए Hindi websites बनाने वाले creators को generated text manually check और edit करना पड़ेगा। केवल prompt में “पूरी तरह Hindi” लिख देना पर्याप्त नहीं है।

Hindi conversion के बाद TechDisha desktop और mobile website design
लगभग 2 से 3 मिनट लेने के बाद भी Stitch ने कई headings और post titles English में छोड़ दिए।

Stitch का Export option क्या देता है?

Design बनने के बाद मैंने Export option खोला। यहां AI Studio, Figma, MCP और Netlify जैसे विकल्प दिखाई दिए। Direct HTML/CSS download का साधारण button नजर नहीं आया। Export panel ने यह warning भी दिखाई कि एक बार में अधिकतम 16 screens export की जा सकती हैं, इसलिए extra screens को deselect करना पड़ा।

  • AI Studio: Design को Gemini की मदद से working app या website में बदलने के लिए।
  • Figma: UI को आगे manually edit करने के लिए।
  • MCP: Design को supported coding workflow या agent से जोड़ने के लिए।
  • Netlify: Website preview को deploy करने का विकल्प।
Google Stitch AI Studio Figma MCP और Netlify export options
Stitch में AI Studio, Figma, MCP और Netlify export मिले, लेकिन एक बार में अधिकतम 16 screens export की जा सकती थीं।

मैंने desktop और mobile screens select करके AI Studio export चुना। Stitch ने एक image, HTML reference और markdown instructions AI Studio में भेजीं। वहां पहले से एक prompt मौजूद था जिसमें उन्हीं screens जैसा app बनाने के लिए कहा गया था。

AI Studio ने working website बनाने में कितना समय लिया?

Google Stitch design exported to Google AI Studio Build mode
Stitch ने design image, HTML reference और markdown instructions को Google AI Studio के Build mode में भेजा।

AI Studio में मैंने website को responsive रखने, TechDisha की blue-orange branding बचाने, navigation तथा post cards को clickable बनाने और visible content को Hindi में रखने का निर्देश जोड़ा। इसके बाद Gemini 3.7 Flash ने build process शुरू किया。

Final preview बनने में 234 seconds यानी लगभग 3 मिनट 54 सेकंड लगे। यह Stitch के शुरुआती design से अधिक detailed था। इसमें TechDisha logo, breaking-news bar, search, bookmark, Subscribe button, featured image, article cards और hamburger menu जैसी चीजें मौजूद थीं。

पहली नजर में result एक professional technology news portal जैसा लगा। खास बात यह थी कि यह केवल static screenshot नहीं था। इसके कई interactive features वास्तव में काम कर रहे थे।

AI Studio द्वारा बनाई गई TechDisha working website preview
Gemini 3.7 Flash ने 234 सेकंड में TechDisha की detailed और interactive website preview तैयार की।

क्या Search, Menu और Subscribe जैसे features काम कर रहे थे?

मैंने final website preview के महत्वपूर्ण buttons को खुद click करके जांचा। Search icon दबाने पर बड़ा search popup खुला जिसमें trending topics और article results दिखाई दिए। Subscribe button से email address और daily या weekly विकल्प वाला subscription form खुला। Hamburger menu में Home, AI Tools, Smartphones, Technology Updates और Practical Tests categories दिखाई गईं।

TechDisha AI website में काम करता हुआ search popup
Search icon पर click करने से trending topics और generated article results वाला working popup खुला।
AI Studio website में working TechDisha email subscription form
Subscribe button पर click करने से email address और daily या weekly updates वाला subscription form खुला।
TechDisha AI website का working navigation menu with mixed Hindi English labels
Navigation menu काम कर रहा था, लेकिन Home, AI Tools और Smartphones जैसे labels पूरी तरह Hindi में नहीं बदले गए।

Featured article या post card खोलने पर full article reader भी काम कर रहा था। उसमें hero image, author line, date, key takeaways और article content मौजूद था। Bookmark indicator भी active दिखाई दिया। यानी AI Studio ने Stitch के visual design को एक हद तक working interface में बदल दिया था。

सबसे बड़ी समस्या: AI ने अपने-आप गलत facts जोड़ दिए

Design और functionality अच्छी होने के बावजूद final website को सीधे publish नहीं किया जा सकता था। AI ने कई ऐसी जानकारियां अपने-आप जोड़ दीं जो हमारे prompt या original content में मौजूद नहीं थीं।

उदाहरण के तौर पर generated article में 98.4 प्रतिशत accuracy, GPT-4o से 2.3 गुना तेज होने का दावा और कुछ technical benchmark statements लिखे गए थे। AI ने posts की dates 23 और 24 October 2024 कर दीं, जबकि practical test 2026 में किया गया। Footer में भी © 2024 TechDisha लिखा था। Author के साथ “Senior Benchmark Analyst” जैसा designation जोड़ दिया गया, जो हमने नहीं दिया था।

AI Studio generated TechDisha article with incorrect date and unverified claims
AI ने 23 October 2024 की गलत date, 98.4 प्रतिशत accuracy और GPT-4o से 2.3 गुना तेज जैसे अप्रमाणित दावे जोड़ दिए।

ये केवल translation mistakes नहीं हैं। ऐसी मनगढ़ंत जानकारी किसी live news website की credibility को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए AI-generated website में dates, statistics, author details, product specifications और external claims को publish करने से पहले manually verify करना जरूरी है।

AI Studio भी पूरी Hindi website नहीं बना पाया

हमने AI Studio को भी visible content natural Hindi में रखने का निर्देश दिया था, लेकिन final result bilingual रहा। Header में Home, AI Tools, Smartphones, Technology Updates और Practical Tests English में थे। Newsletter section में “Stay Updated with TechDisha”, “Your email address” और “Subscribe Now” लिखा था。

AI Studio generated TechDisha newsletter and footer with English text
Hindi instruction के बावजूद newsletter, navigation और footer के कई हिस्से English में रहे तथा copyright year भी गलत 2024 दिखाया गया।

Footer में AI Directory, Smartphone Reviews, About Us, Privacy Policy, Terms of Service और Contact जैसे links भी English में थे। कुछ जगह Hindi और English को एक साथ दिखाया गया। इसका मतलब है कि Stitch से AI Studio तक पूरा workflow Hindi-first websites के लिए अभी पूरी तरह भरोसेमंद नहीं है।

Google Stitch AI के फायदे

  • बिना manual designing के modern UI concept तैयार करता है।
  • Desktop और mobile screens एक ही project में बनाई जा सकती हैं।
  • Prompt के आधार पर colour theme और content sections समझ लेता है।
  • Existing design को follow-up instructions से edit किया जा सकता है।
  • AI Studio export के बाद interactive website preview बन सकता है।
  • Search, menu, subscription form और article reader जैसे features generate कर सकता है।
  • Developers और UI designers के लिए शुरुआती prototype बनाने में उपयोगी है।

Google Stitch AI की कमियां

  • हमारे test में हर major generation में 2 से 3 मिनट या उससे ज्यादा समय लगा।
  • Clear instruction के बाद भी पूरा Hindi interface नहीं बन पाया।
  • English हटाने के बजाय कई जगह bracket में Hindi जोड़ दी।
  • Direct और simple HTML/CSS download option स्पष्ट नहीं था।
  • AI Studio ने गलत dates, statistics और author details बना दीं।
  • Generated content को बिना fact-check के publish नहीं किया जा सकता।
  • Final website original Blogger theme में सीधे बदलने के बजाय अलग web app preview बनी।

Google Stitch AI Practical Test Score

TestScore
UI Design9/10
Working Features9/10
Prompt Understanding7.5/10
Hindi Support4.5/10
Generation Speed4/10
Factual Accuracy4/10
Overall Score7/10

क्या Google Stitch AI इस्तेमाल करना चाहिए?

अगर आपको किसी app या website का शुरुआती UI concept जल्दी तैयार करना है, तो Google Stitch उपयोगी हो सकता है। खासकर colour theme, layout ideas, mobile screen और visual prototype के लिए यह समय बचा सकता है। AI Studio integration की मदद से उसी design को interactive preview में बदलना भी इसकी बड़ी खासियत है।

लेकिन यदि आपका लक्ष्य पूरी तरह तैयार, factually correct और natural Hindi website पाना है तो केवल Stitch और AI Studio पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। Generated design को edit करना, हर text को पढ़ना, dates और claims verify करना तथा code को test करना जरूरी है।

मेरे practical test का निष्कर्ष: Google Stitch की design क्षमता मजबूत है और AI Studio ने working features बनाकर प्रभावित किया, लेकिन Hindi support, factual accuracy और generation speed में अभी काफी सुधार की जरूरत है। इसी कारण इसे 10 में से 7 अंक मिलते हैं।

FAQs

क्या Google Stitch मुफ्त है?

हमने Stitch के उपलब्ध beta interface पर practical test किया। Access और usage limits समय तथा account के अनुसार बदल सकती हैं, इसलिए इस्तेमाल करते समय अपने account में दिखाई गई current limit जरूर देखें।

क्या Stitch बिना coding के website बना सकता है?

Stitch मुख्य रूप से UI design और screens तैयार करता है। Working website के लिए design को AI Studio या दूसरे development workflow में भेजना पड़ सकता है। हमारे test में interactive website AI Studio export के बाद बनी।

क्या Stitch Hindi website बना सकता है?

यह Hindi text generate कर सकता है, लेकिन हमारे practical test में clear instructions के बाद भी कई sections English में रहे। Natural Hindi website के लिए manual correction जरूरी थी।

क्या Stitch से बनाया गया design Blogger में लगाया जा सकता है?

Design को सीधे Blogger theme में लगाने का simple one-click option हमारे test में नहीं मिला। Export किए गए design या generated code को Blogger के अनुसार manually adapt करना पड़ सकता है।

क्या AI Studio द्वारा बनाई website सीधे publish करनी चाहिए?

नहीं। पहले content, dates, links, mobile responsiveness और generated claims को verify करें। हमारे test में AI ने कई गलत dates और अप्रमाणित statistics अपने-आप जोड़ दिए थे।

Google Stitch किसके लिए उपयोगी है?

यह UI designers, developers, students, content creators और उन website owners के लिए उपयोगी हो सकता है जिन्हें शुरुआती design idea या prototype जल्दी चाहिए।

सारांश

Google Stitch ने TechDisha के लिए आकर्षक mobile और desktop UI बनाया। AI Studio export के बाद 234 सेकंड में search, menu, bookmark, subscription form और article reader वाली working website भी तैयार हुई। इसके बावजूद पूरा Hindi interface नहीं बन पाया और AI ने गलत dates व अप्रमाणित claims जोड़ दिए। इसलिए यह tool prototype और design inspiration के लिए अच्छा है, लेकिन final website को human review और manual editing के बिना publish नहीं करना चाहिए।

No comments

Powered by Blogger.